Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: एक हादसे ने बदल दिया था सबकुछ, अब तुलसी और मिहिर के सामने उठेगा नॉयना के झूठ से पर्दा

क्योंकि सास भी कभी बहू थी में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो की कहानी को मजेदार बनाने के लिए मेकर्स खूब मेहनत कर रहे हैं. जल्द ही क्योंकि सास भी की बहू थी की कहानी में बड़ा तमाशा देखने को मिलने वाला है. क्योंकि, अब तुलसी ने बापजी की पोती को अपने घर की बहू बना ली है.

इसी बीच शो में एक बड़ा खुलासा भी होने वाला है. क्योंकि सास भी कभी बहू थी में अब कुछ ऐसा होगा जिससे तुलसी और मिहिर एक हो जाएंगे. अपकमिंग एपिसोड में नॉयना का राज तुलसी के सामने आने वाला है. तुलसी को हाल ही में इस बारे में पता चला है कि मिहिर और उसके तलाक की खबर नॉयना ने ही बापजी तक पहुंचाई है.

मिहिर के नशे का नॉयना ने उठाया फायदा

इस बात को सुनने के बाद तुलसी ने नॉयना को खूब खरी-खोटी सुनाई.  लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला कि नॉयना कहती है कि 6 साल पहले उसके और मिहिर के बीच कुछ भी नहीं हुआ था. मिहिर शराब के नशे में था, ऐसे में उसे कुछ भी याद  नहीं है. बस उसने मिहिर के इसी बात का फायदा उठा लिया.

नॉयना की इन सारी बातों को तुलसी कोने में खड़े होकर सुन लेगी. तुलसी के सामने जैसे ही सच आएगा, वो बौखला जाएगी. जल्द ही वो ये सारी बातें परिवार के लोगों को बता देगी. सच सामने आने के बाद मिहिर भी काफी पछताएगा. जल्द ही वो ट्रैक देखने को मिलेगा जब तुलसी और मिहिर एक हो जाएंगे और नॉयना शांतिनिकेतन से बाहर होगी.

हालांकि, ये सब करना तुलसी और मिहिर के लिए इतना आसान नहीं होगा. ऐसे में दोनों एक साथ मिलकर नॉयना से लड़ाई लड़ेंगे. क्योंकि सास भी कभी बहू थी का आने वाला ट्रैक काफी मजेदार होने वाला है. शो की कहानी में कुछ ऐसे ट्विस्ट एंड टर्न आएंगे जिसके बाद सबकुछ बदल जाने वाला है.

ये भी पढ़ें:-‘फिल्म में किसी वर्ग का अपमान नहीं..’ घूसखोर पंडत विवाद खत्म! निर्माता ने बदला नाम,सुप्रीम कोर्ट ने मामले का किया निपटारा


Leave a Comment