आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर’ की रिलीज से पहले किसी ने भी नहीं सोचा था कि ये देश और दुनियाभर में कोहराम मचा देगी. इस फिल्म ने न केवल छप्पर फाड़ कमाई की बल्कि ये रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन और संजय दत्त सहित इस फिल्म की स्टार कास्ट की सबसे सक्सेसफुल फिल्म भी बन गई. इस स्पाई एक्शन थ्रिलर ने थिएटर में ब्लॉकबस्टर सक्सेस के साथ अपना सफर खत्म किया है. इसके साथ ही इस फिल्म ने भारत और दुनिया भर में ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स बनाए हैं जिन्हें गिनते-गिनते आप थक जाएंगे. चलिए यहां फिल्म के वर्ल्डवाइड 25 रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं.
भारत में धुरंधर का कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
फ़ाइनल अपडेट के मुताबिक, धुरंधर ने भारत में 894.49 करोड़ (कोईमोई के आंकड़े) नेट कलेक्शन के साथ अपना थिएट्रिकल रन कंप्लीट किया. इसने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफ़िस पर 70 दिनों तक शानदार कमाई की. यहां तक कि ओटीटी पर T रिलीज़ होने के बावजूद, आखिर तक ये लोगों को सिनेमाघरों में खींचने में कामयाब रही.
दुनियाभर में कितना रहा धुरंधर का लाइफटाइम कलेक्शन?
आदित्य धर की फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी इतिहास रचा. इसने अपने ग्लोबल लाइफटाइम में 1354.84 करोड़ (कोईमोई के आंकड़े) की ज़बरदस्त ग्रॉस कमाई की. इसमें ओवरसीज़ रन से 299.35 करोड़ की ग्रॉस कमाई शामिल है. रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म वर्ल्डवाइड अब तक की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म है, जो सिर्फ़ आमिर खान की दंगल (2059.04 करोड़) से पीछे है. इसी के साथ चलिए यहां धुरंधर के 25 रिकॉर्ड्स के बारे में भी जान लेते हैं.
धुरंधर ने बनाए ये 25 रिकॉर्ड्स
- ये फिल्म बुक माई शो पर अब तक की सबसे लंबे समय तक ((59+ दिन) ट्रेंड करने वाली इंडियन फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है.
- इंडिया में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म है धुरंधर.
- धुरंधर हिंदी सिनेमा में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म.
- 800 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली बनी इकलौती बॉलीवुड फिल्म.
- वर्ल्डवाइड दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म है रणवीर सिंह की धुरंधर.
- धुरंधर देश में अब तक की तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म है.
- रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, और संजय दत्त की इंडिया और वर्ल्डवाइड सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है धुरंधर
- आदित्य धर की इंडिया और वर्ल्डवाइड सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म
- डोमेस्टिक और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 2026 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म.
- अपने दूसरे, तीसरे, चौथे, पांचवें, छठे, और सातवें हफ़्ते में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म.
- इंडियन सिनेमा में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली एडल्ट फिल्म.
- 2026 की चौथी सबसे ज़्यादा मुनाफ़ा कमाने वाली बॉलीवुड फ़िल्म.
- महामारी के बाद के समय में दूसरी सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली भारतीय फ़िल्म, जिसे 3.6 करोड़ लोगों ने देखा.
- बॉलीवुड में 300 करोड़ क्लब में 7वीं सबसे तेज़ एंट्री (अब तक).
- बॉलीवुड में 400 करोड़ क्लब में चौथी सबसे तेज़ एंट्री (अब तक).
- 500 करोड़ क्लब में सबसे तेज़ एंट्री करने वाली बॉलीवुड फ़िल्म (15 दिन).
- दुनिया भर में 1000 करोड़ तक पहुंचने वाली सबसे तेज़ बॉलीवुड फ़िल्म.
- इतिहास की इकलौती बॉलीवुड फ़िल्म जिसने लगातार 28 दिनों तक 10 करोड़+ कमाए.
- रणवीर सिंह का अब तक का सबसे ज़्यादा ओपनिंग डे (28.60 करोड़).
- हिंदी सिनेमा में अब तक का सबसे ज़्यादा दूसरा वीकेंड (146.60 करोड़).
- हिंदी सिनेमा में अब तक का सबसे बड़ा दूसरा हफ़्ता (261.50 करोड़).
- हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे ज़्यादा दूसरा रविवार (58.20 करोड़).
- 2025 में ओवरसीज़ बॉक्स ऑफ़िस पर सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली इंडियन फ़िल्म.
- ओवरसीज़ में अब तक की 8वीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फ़िल्म.
- नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फ़िल्म ($20.65 मिलियन).