आज, 10 मई को पूरी दुनिया मदर्स डे सेलिब्रेट कर रही है. इस खास मौके पर आम लोगों से लेकर टीवी इंडस्ट्री के सितारे भी अपनी मां पर खूब प्यार लुटाते नजर आए. अंकिता लोखंडे से लेकर रुपाली गांगुली समेत कई सेलब्स ने मदर्स डे पर मां के लिए प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है.
अंकिता लोखंडे
अंकिता लोखंडे ने मदर्स डे के मौके पर अपनी मां और सास के लिए खास पोस्ट शेयर की. एक्ट्रेस ने दोनों को अपनी जिंदगी का सबसे मजबूत सहारा बताते हुए उन पर प्यार लुटाया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘दोगुना प्यार, दोगुनी दुआएं… मेरी जिंदगी के दो सबसे मजबूत सहारों को मदर्स डे की शुभकामनाएं.’

ये भी पढ़ेंः सोशल मीडिया पर छाया सुहाना खान का स्टनिंग अंदाज, ग्लैमर और स्टाइल का दिखा परफेक्ट कॉम्बिनेशन
रुपाली गांगुली
ने मदर्स डे के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया. इसके साथ एक्ट्रेस ने सभी मांओं के लिए प्यार भरा मैसेज लिखा एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हर उस मां को मदर्स डे की शुभकामनाएं जिसने जन्म दिया… और हर उस मां को भी जिसने प्यार को अपनाया. मां प्यार का सबसे शुद्ध रूप होती है… मां संभालती है, सुरक्षा देती है, सिखाती है, सुकून देती है और हर दर्द को भर देती है.’
शीतल ठाकुर
एक्ट्रसे शीतल ठाकुर ने अपने बेटे के साथ कई सारी फोटोज शेयर की हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मुझे मदर्स डे की शुभकामनाएं. मैं हर जन्म में तुम्हारी मां बनना चुनूंगी. ये सफर किसी रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं है, लेकिन मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत चैप्टर भी यही है.’
भारती सिंह
भारती सिंह ने भी मदर्स डे के मौके ओर अपने दोनों बेटे के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर की और लिखा, ‘मैं सच में दो बच्चों की मां बन गई हूं.’

ये भी पढ़ेंः Mother’s Day 2026: करीना-शिल्पा से बिपाशा -प्रीति तक, इन एक्ट्रेसेस ने 40 की उम्र में अपनाया मदरहुड
सोनारिका भदौरिया
एक्ट्रोस सोनारिका भदौरिया ने मदर्स डे पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मदर्स डे, हर दिन, हर पल.’
चारू असोपा
चारू असोपा ने मदर्स डे के मौके पर अपनी बेटी के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया. एक्ट्रेस ने मां बनने को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा आशीर्वाद बताया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे प्यार, तुम्हारी मां बनना मेरे लिए शब्दों से परे एक आशीर्वाद है. हर दिन तुम मुझे अपना सहारा और मार्गदर्शक चुनते हो, और तुम्हारे इस खूबसूरत दिल की जिम्मेदारी मुझे देने के लिए मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं.’