PM मोदी ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को दी बधाई, तो थलपति का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा

तमिलनाडु में विजय सरकार ने शपथ ले ली है. इसी के साथ राज्य का नया अध्याय शुरू हो गया है. एक्टर से अभिनेता विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. उनके साथ 9 अन्य मंत्रियों ने शपथ ली है. ऐसे में पीएम मोदी ने विजय को मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी है, जिसपर विजय ने भी प्रतिक्रिया दी है. 

पीएम मोदी ने विजय को बधाई देते हुए कहा कि थिरु सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर बधाई. उनके आगे के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं.  केंद्र सरकार लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर काम करती रहेगी.

ये भी पढ़ें: TN CM Vijay Oath Ceremony LIVE: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने जोसेफ विजय, राज्यपाल ने TVK चीफ को दिलाई CM पद की शपथ

विजय ने दी पीएम मोदी के पोस्ट पर प्रतिक्रिया

वहीं, इस पर टीवीके प्रमुख विजय ने प्रतिक्रिया दी है. विजय ने कहा कि मैं माननीय पीएम मोदी जी का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं. मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर अपनी शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद.

इसके अलावा विजय ने कहा कि हमारा एकमात्र उद्देश्य हमारे लोगों का कल्याण और उनकी प्रगति है. तमिलनाडु के निरंतर विकास के लिए हम केंद्र सरकार के सक्रिय सहयोग और समर्थन की आशा करते हैं.

विजय की पार्टी इस चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीती

विजय ने तीन साल पहले टीवीके का गठन किया था. इस बार के चुनाव में उनकी पार्टी को सबसे कम आंका जा रहा था लेकिन उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए, डीएमके और एआईएडीएमके को पछाड़ते हुए 108 सीटें जीतीं. हालांकि, इस बार के चुनाव परिणाम में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था. इस वजह से राज्य में हंग असेंबली बनना तय था. टीवीके को बहुमत जुटाने में काफी वक्त लग गया. विजय को सबसे पहले समर्थन कांग्रेस ने अपने 5 विधायकों के साथ दिया था. इसके बाद अन्य पार्टी, जिनमें आईयूएमल और वीसीके ने भी समर्थन दिया. साथ ही सीपीआई और सीपीआईएम का साथ भी विजय की पार्टी को मिला है. 

ये भी पढ़ें:  तमिलनाडु के पहले गैर-द्रविड़ CM बने विजय, TVK के 8 विधायकों भी बने मंत्री, थलापति की कैबिनेट में कौन-कौन?


Leave a Comment