काफी कानूनी परेशानी झेलने के बाद उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया स्टारर ‘द केरला स्टोरी 2’ इस शुक्रवार की शाम को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने शुरुआती दिन में देर से रिलीज होने के चलते धीमी शुरुआत की थी लेकन फिर इसने ओपनिंग वीकेंड में अच्छा परफॉर्म किया. हालांकि मंडे लेस्ट में ये फिर से लुढ़ गई. वैसे सीक्वल फैक्टर को देखते हुए, फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं हो रही है, लेकिन बजट और स्केल को देखते हुए, यह ठीक-ठाक बिजनेस कर रही है. चलिए यहां जानते हैं रिलीज के चार दिनों में इस फिल्म ने कितना बजट वसूल कर लिया है?
‘द केरल स्टोरी 2‘ ने रिलीज के चौथे दिन कितना किया कलेक्शन
‘द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज के चौथे दिन मंडे को सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 2.65 करोड़ कमाए.,अगर हम इसकी तुलना शनिवार, दिन 2 के 4.65 करोड़ से करें, तो इसमें 43.01% की गिरावट आई है. क्योंकि गिरावट 50% से कम है, इसलिए फिल्म ने सोमवार का टेस्ट पास कर लिया. कुल मिलाकर, फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 12.8 करोड़ नेट कमा लिए हैं. वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 15.1 करोड़ रुपये हो गया है.
पहले पार्ट के मुकाबले ‘द केरल स्टोरी 2‘ कर रही अंडर परफॉर्म
‘द केरल स्टोरी 2’ अपनी साल 2023 में आई प्रीक्वल केरल स्टोरी के मुकाबले कमजोर साबित हो रही है. जहां ‘द केरल स्टोरी ‘ ने शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद,पहले मंडे को 10.03 करोड़ के साथ डबल डिजिट में कमाई की थी तो वहीं ‘द केरल स्टोरी 2’ महज 2.65 करोड़ ही कमा पाई. अगर दोनों पार्ट के सोमवार के कलेक्शन की तुलना की जाए, तो सीक्वल ने 73.57% कम कमाई की है.
चार दिन में कितना वसूल लिया बजट?
द केरल स्टोरी 2 की लागत 28 करोड़ रुपये बताई जा रही है. वहीं ये फिल्म रिलीज के चार दिनों ममें 12.8 करोड़ नेट कमा चुकी है. यानी इस फिल्म ने अपने बजट का 45.71% वसूल लिया है. फिलहाल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार ठीक बनाई हुई है जिसके देखते हुए लग रहा है कि ये अपनी 100% लागत वसूल कर लेगी. हालांकि इस रिकवरी के लिए और सेफ़ ज़ोन में आने के लिए इसे 15.2 करोड़ और कमाने होंगे. यहां गौर करने वाली बात ये भी है कि 19 मार्च को धुरंधर 2 और टॉक्सिक रिलीज हो रही हैं उससे पहले सिनेमाघरों में कोई बड़ी रिलीज़ नहीं है, इसलिए फिल्म के पास इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर कमाई करने के साथ हिट होने का टैग हासिल करने का भी मौका है.