इंडिया में फिल्मों के साथ-साथ टीवी सीरियल्स का भी खूब क्रेज देखने को मिलता है. ऐसे में दर्शकों को बर हफ्ते टीआरपी लिस्ट का इंतजार होता है. क्योंकि, इससे उन्हें पता चल पाता है कि उनका पसंदीदा शो टीआरपी में किस नंबर पर है. अब बार्क इंडिया ने इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है. इस हफ्ते लिस्ट में नंबर वन पर क्योंकि सास भी कभी ने अपनी जगह बनाई है. चलिए जानते हैं बाकी सीरियल्स का क्या हाल है…
क्योंकि सास भी कभी बहू थी
स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में इन दिनों दिखाए जाने वाले ट्विस्ट एंड टर्न दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. ऐसे में इस शो ने इस हफ्ते 2.0 रेटिंग के साथ टीआरपी लिस्ट में नंबर वन का स्थान हासिल किया है. पिछले हफ्ते ये शो 2.1 रेटिंग के साथ नंबर 2 पर था.
अनुपमा
रुपाली गांगुली का शो अनुपमा पिछले हफ्ते टीआरपी लिस्ट में 2.2 रेटिंग के साथ नंबर वन पर था. लेकिन, इस बार इससे ये नंबर वन का ताज छीन चुका है. अनुपमा इस बार 2.0 रेटिंग के साथ नंबर 2 पर पहुंच चुका है.
नागिन 7
प्रियंका चाहर चौधरी के शो ‘नागिन 7’ पिछले कुछ हफ्तों से टीआरपी लिस्ट में नंबर 3 पर ही बना हुआ है. इस हफ्ते भी इस शो ने 2.0 रेटिंग के साथ लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया है. पिछले हफ्ते इस शो को 1.9 रेटिंग मिली थी.
वसुधा
जी टीवी का पॉपुलर शो वसुधा इन दिनों दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है. इसी वजह से ये शो लगातार टॉप 5 में देखने को मिल रहा है. इस हफ्ते शो ने 1.9 रेटिंग के साथ टीआरपी लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया है. पिछले हफ्ते भी ये शो नंबर 4 पर ही था.
गंगा माई की बेटियां
अमनदीप सिद्धू और शीजान खान स्टारर शो गंगा माई की बेटियां को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. यही वजह है कि शो ने 1.9 रेटिंग के साथ टीआरपी लिस्ट में पांचवा स्थान हासिल किया है. पिछले हफ्ते ये शो 1.8 रेटिंग के साथ नंबर 6 पर था.
इस नए शो ने मारी टॉप 10 में एंट्री
इस हफ्ते तुमसे तुम तक ने 1.9 रेटिंग के साथ लिस्ट में छठा स्थान हासिल किया है. पिछले हफ्ते ये शो 1.8 रेटिंग के साथ टॉप 5 में था. इस हफ्ते उड़ने की आशा ने टीआरपी लिस्ट में 1.7 रेटिंग के साथ सातवां स्थान हासिल किया है. लाफ्टर शेफ 3 इस हफ्ते 1.7 रेटिंग के साथ नंबर 8 पर है. वहीं, लीप के बाद भी ये रिश्ता क्या कहलाता है की टीआरपी में सुधार देखने को नहीं मिल रहा है. 1.6 रेटिंग के साथ ये शो नंबर 9 पर बना हुआ है. हाल फिलहाल में शुरू हुए शो मिस्टर एंड मिसेज परशुराम इस बार भी 1.5 रेटिंग के साथ दशवें नंबर पर है.
ये भी पढ़ें:-इतना दिल बड़ा कि अमीर भी शर्माएं! इस बॉलीवुड दिग्गज के घर से डिलीवरी बॉय भी दावत खाकर जाता है