West Bengal Election Result 2026: सत्ता तो छोड़िए, सीट तक नहीं बचा पाईं ममता बनर्जी, भवानीपुर में शुभेंदु ने दोहराया नंदीग्राम पार्ट-2

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • भाजपा ने 208 सीटों पर जीत दर्ज की ऐतिहासिक जीत
  • मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी ही सीट भवानीपुर से हारीं
  • सुवेंदु अधिकारी ने 15,000 से अधिक वोटों से जीत दर्ज की
  • 15 साल सत्ता के बाद ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा

Bengal Election Results 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत हासिल की है. भाजपा ने 294 सीटों वाले बंगाल विधानसभा की 208 सीटों पर जीत हासिल की है, लेकिन इन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पश्चिम बंगाल में 15 सालों तक सत्ता संभालने वाली मुख्यमंत्री और भवानीपुर से तृणमूल कांग्रेस (TMC) की उम्मीदवार ममता बनर्जी अपनी ही सीट बचाने में नाकाम हो गईं. बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष और भवानीपुर विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को कुल 15,105 वोटों के अंतर से पछाड़ दिया है.

बंगाल में 16वें राउंड की वोट काउंटिंग में भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर विधानसभा सीट पर ममता बनर्जी के खिलाफ 554 वोटों से बढ़त बनाई. वहीं, सोमवार (4 मई, 2026) को रात साढ़े 9 बजे 19वें राउंड की काउंटिंग में ममता बनर्जी शुभेंदु अधिकारी से 15,001 वोटों से पिछड़ी हुई नजर आईं. जबकि रात 10 बजे आखिरी 20वें राउंड की गिनती खत्म होने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने 15,105 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की.

BJP और TMC उम्मीदवारों को भवानीपुर में कितने मिले वोट?

पश्चिम बंगाल के भवानीपुर विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस (TMC) की उम्मीदवार हैं, जिनके सामने चुनावी मुकाबले में विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी हैं. 4 मई को साढ़े 9 बजे तक 19 राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी को कुल 73,390 वोट मिले और 20वें राउंड की काउंटिंग के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 73,917 हो गया. जबकि सीएम ममता बनर्जी को 58,812 वोट मिले. ऐसे में दोनों प्रत्याशियों के बीच वोटों का अंतर कुल 15,105 वोटों का रहा.

15 सालों की सत्ता के बाद ममता बनर्जी को बड़ा झटका

इस बार पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए करारा झटका साबित हुए हैं. टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी साल 2011 के मई महीने में पहली बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनी थीं. इसके बाद उन्होंने साल 2016 और 2021 में फिर से विधानसभा चुनाव जीतकर बंगाल सत्ता में मुख्यमंत्री पद पर हैट्रिक बनाया यानी उन्होंने बंगाल के सीएम के तौर पर तीन कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरे किए. हालांकि, इस बार का चुनाव ममता बनर्जी के लिए काफी चौंकाने वाला साबित हुआ.

यह भी पढ़ेंः PM Modi Victory Speech: बंगाल की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को हरी झंडी, घुसपैठियों पर कड़ा एक्शन… PM मोदी के 5 बड़े ऐलान

Leave a Comment