Yeh Rishta Kya Kehlata Hai:अभिरा की होगी बुरी हालत, मायरा की बातों को सुन अरमान का टूटेगा दिल

ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों खूब तमाशा देखने को मिल रहा है. क्योंकि अभिरा और अरमान की जिंदगी में आई मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. अभिरा अपनी बेटी मायरा को जेल से निकालने के चक्कर में बहुत ज्यादा परेशान हो चुकी है. वहीं, अरमान भी कई तरह के इमोशंस से जूझ रहा है.

अभिरा अंदर ही अंदर इस बात से दुखी है कि वो अपनी बेटी को जेल से नहीं निकाल पाई. ऐसे में वो खुद को एक बुरी मां बताती है. इसी वजह से वो पूरी रात रिमांड होम के गेट पर बैठी रहती है. इस दौरान उसकी मुलाकात एक बाबा से होती है, जो उसे सुदामा और कृष्ण की कहानी सुनाते हैं और कहते हैं कि हार ना मानकर कोशिश करते रहो.

अभिरा को समझाती है मुक्ति

शो में अब तक देखने को मिला कि पूरा परिवार अभिरा को ढूंढ रहा होता है. इसी दौरान वो मुक्ति को रिमांड होम के बाहर मिलती है. मुक्ति अपनी मां को संभालने की पूरी कोशिश करती है.मुक्ति अपनी मां को समझाती है, ऐसे में एक बार फिर से वो लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हो जाती है.

वहीं, पोद्दार परिवार के लोग मायरा की सलामती के लिए एक पूजा रखता है.लेकिन, वहां भी कलेश हो जाताहै. दिशा की बुआ रस्मों के बहाने नया तमाशा खड़ा कर देती है. इसी बीच आर्यन हर किसी को अपनी समझदारी से हैरान कर देता है. आर्यन इस मौके पर सिर्फ अपनी मां और सास को ही नहीं बल्कि दिशा की बुआ को भी गोल्ड गिफ्ट देता है.

दूसरी तरफ अरमान के पास अभिरा जाती है और हाथ जोड़कर कहती है कि वो मायरा का केस लड़े.वो अरमान को सारे पेपर्स दे देती है. जब अरमान रिमांड होम पहुंचता है तो वो मायरा की बातें सुन लेता है. वो अपनी फ्रेंड से कह रही होती है कि उसे अपनी मां से कोई शिकायत नहीं है.मायरा की बातों को सुन अरमान हैरान रह जाता है.

ये भी पढ़ें:-‘भारत का सबसे बड़ा कुंवारा’, Salman Khan के सामने डांस करने से घबराए Varun Dhawan, वीडियो वायरल

 

 

Leave a Comment