
भाग्यश्री ने अपने सोशल मीडिया पर बेटे अभिमन्यु के लिए एक भावुक पोस्ट लिखा कि ‘तुमने मेरी जिंदगी बदल दी. प्यार में लिपटा एक अनमोल तोहफा… मेरे सपने, मेरी दुनिया… तुम ही मेरी जिंदगी की रोशनी हो. मेरी बाहों में समाया वह नन्हा सा खुशी का पिटारा, जो सिर्फ मेरा था… आज वही एक समझदार, होनहार और मजबूत इंसान बन गया है, जिस पर हम गर्व से भरोसा कर सकते हैं.’