यश की ‘टॉक्सिक’ से अक्षय ओबेरॉय का फर्स्ट लुक रिलीज, ‘टोनी’ बन डार्क और इंटेंस अवतार में आए नजर

यश की मचअवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. कुछ समय पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया. इसी बीच एक्टर अक्षय ओबेरॉय का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है. इस फिल्म में वह ‘टोनी’ नाम के किरदार में नजर आएंगे और उनका यह अवतार उनके करियर से बिल्कुल अलग बताया जा रहा है. पोस्टर में अक्षय एक खतरनाक और गहरे शेड वाले रोल में दिखाई देने वाले हैं. 

अक्षय के पोस्टर में छिपी हैं गहराई 

पोस्टर में अक्षय ओबेरॉय रेट्रो स्टाइल में नजर आ रहे हैं. उनके कपड़े, हेयरस्टाइल और पूरा लुक पुराने दौर की याद दिलाता है, लेकिन अंदाज बहुत रफ और सख्त है. उनके पीछे लाशों का ढेर दिखाई दे रहा है, जो फिल्म की हिंसक कहानी की ओर इशारा करता है. उनकी आंखों में गुस्सा, चेहरे पर सख्ती और बॉडी लैंग्वेज में कॉन्फिडेंस साफ झलकता है. फिल्म का माहौल काफी डार्क और रॉ बताया जा रहा है. पोस्टर के बैकग्राउंड से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कहानी में एक्शन के साथ-साथ इमोशनल और संघर्ष भी देखने को मिलेगा. ‘टोनी’ का किरदार ताकतवर है, लेकिन उसके अंदर कई कहानियां छिपी हुई हैं. 

फिल्म की स्टारकास्ट 

इस फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर गीता मोहनदास कर रही हैं. उनकी फिल्मों में अक्सर गहराई और अलग अंदाज देखने को मिलता है और ‘टॉक्सिक’ में भी वही झलक नजर आ रही है. फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी दमदार है, जिसमें यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

इतने बड़े कलाकारों की मौजूदगी इस फिल्म को और भी खास बना देती है. दर्शकों को उम्मीद है कि यह फिल्म एक बड़े पैमाने पर बनी एक्शन एंटरटेनर होगी, जिसमें कहानी और स्टाइल दोनों का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा. इसके अलावा फिल्म को रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के दूसरे पार्ट से भी जबरदस्त टक्कर मिलने वाली है. 


Leave a Comment