बार्क इंडिया ने 16वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है. लेकिन, इस हफ्ते लिस्ट में काफी फेर बदल देखने को मिल रहा है. हालांकि, पिछले कई हफ्तों से क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 नंबर वन पर ही है. वहीं, अनुपमा तो टॉप 3 में भी अपनी जगह बना पाने में कामयाब नहीं हो पाई है.
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाए जाने वाले ट्विस्ट एंड टर्न दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. ये शो पिछले कई हफ्तों से टीआरपी का किंग बना हुआ है. इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. ये शो 1.8 रेटिंग के साथ नंबर वन की पोजीशन पर है.
वसुधा
टीआरपी लिस्ट में वसुधा लगातार टॉप 5 में बना हुआ है. 1.7 रेटिंग के साथ ये शो नंबर दो की पोजीशन पर है. पिछले हफ्ते शो की रेटिंग कम थी. लेकिन, एक हफ्ते में ही इसकी रेटिंग में सुधार देखने को मिल रही है.
गंगा माई की बेटियां
दर्शकों को गंगा माई की बेटियां सीरियल की कहानी खूब पसंद आ रही है. इसी वजह से ये शो 1.7 रेटिंग के साथ नंबर तीन पर बना हुआ है. इस सीरियल की प्रोड्यूसर सरगुन मेहता हैं.
अनुपमा
स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा का टीआरपी लिस्ट में बुरा हाल देखने को मिल रहा है. कभी नंबर 1 की पोजीशन पर राज करने वाला ये शो अब 1.6 रेटिंग के साथ नंबर चार पर बना हुआ है.
तुम से तुम तक
शरद केलकर के शो तुम से तुम तक का जबसे प्रीमियर हुआ है, तबसे इसने टॉप 5 में अपनी जगह फिक्स कर ली है. 1.6 रेटिंग के साथ इस शो ने टीआरपी में पांचवां स्थान हासिल किया है.
जानें टॉप 10 सीरियल का हाल
एकता कपूर के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का स्पिन ऑफ भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं में वृंदा और अंगद की कहानी पर फोकस किया जा रहा है. 1.5 रेटिंग के साथ ये शो टीआरपी में नंबर 6 पर बना हुआ है. वहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है 1.5 रेटिंग के साथ नंबर सात पर है. उड़ने की आशा ने 1.5 रेटिंग के साथ आठवां स्थान हासिल किया है.1.4 रेटिंग के साथ नागिन 7 नंबर नौ पर पहुंच चुका है. तारक मेहता का उल्टा चश्मा 1.3 रेटिंग के साथ नंबर 10 पर है.
ये भी पढ़ें:-संभावना सेठ ने झेला है बहुत दर्द, 4 मिसकैरेज हुआ, एबॉर्शन कराना पड़ा, अब 45 में मां बनेंगी एक्ट्रेस