‘है जवानी तो इश्क होना है’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, जानिए कब आएगा फिल्म का फर्स्ट लुक

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की मोस्ट अवेडेट फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पिछले कई दिनों से फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव की खबरें चल रही थीं. अब आखिरकार मेकर्स ने खुद इसकी पुष्टि कर दी है.

कब आएगा फिल्म का Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai फर्स्ट लुक
ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म अपनी निर्धारित रिलीज डेट से पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी. दर्शकों को फिल्म के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा. मेकर्स ने ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की नई रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है. चलिए जानते हैं ये फिल्म कब रिलीज होगी.

22 मई को रिलीज हो रही ‘है जवानी तो इश्क होना है’
वैसे तो फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 12 जून, 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये अगले महीने यानी मई में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ये फिल्म 22 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इसके साथ मेकर्स ने बताया कि फिल्म का फर्स्ट लुक 13 अप्रैल को पेश किया जाएगा.

मेकर्स ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘प्यार, उलझन, दीवानगी. अब शुरू होता है हंगामा. है जवानी, तो? फर्स्ट लुक कल आएगा. इश्क होना है! 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.’

डेविड धवन हैं फिल्म के निर्देशक
‘है जवानी तो इश्क होना है’ के डायरेक्टर वरुण धवन के पिता और दिग्गज निर्देशक डेविड धवन हैं. ‘मैं तेरा हीरो’ और ‘जुड़वा 2’ के बाद वरुण और डेविड की ये साथ में तीसरी फिल्म है. इस फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के अलावा मौनी रॉय और चंकी पांडे जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे. 


Leave a Comment