91 की उम्र में ‘तौबा तौबा’ गाने पर थिरकी थीं आशा भोसले, वायरल हुआ डांस वीडियो

दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया है. 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन उनकी आवाज हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी. छह दशकों से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने हर तरह के गाने गाकर अपनी अलग पहचान बनाई. उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका जोश और जुनून कम नहीं हुआ था. इसी बीच उनकी आखिरी स्टेज परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

‘तौबा तौबा’ गाने पर आशा भोसले ने किया डांस 

आशा भोसले ने अपना आखिरी बड़ा कॉन्सर्ट 29 दिसंबर 2024 को दुबई में किया था. ये शो ‘आशा भोसले एंड सोनू निगम लिगेसी कॉन्सर्ट’ के नाम से आयोजित हुआ था, जिसमें सोनू निगम भी उनके साथ मंच पर थे. इस बीच 91 साल की उम्र में उन्होंने ‘तौबा तौबा’ गाने पर अचानक डांस करना शुरू कर दिया. उन्होंने विक्की कौशल के वायरल स्टेप को रीक्रिएट किया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग झूमने लगे. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस ने उनके एनर्जी की खूब तारीफ कर रहे है. इस वीडियो को देखकर सिंगर करण औजुला ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि ‘ये पल उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा. इतनी बड़ी लेजेंड का उनके गाने पर परफॉर्म करना, उनके लिए गर्व की बात है.’ 

हर पीढ़ी से जुड़ी रहीं आशा भोसले

बता दें कि आशा भोसले ने हर दौर में खुद को ढाला और हर पीढ़ी के साथ जुड़ी रहीं. उनकी आखिरी परफॉर्मेंस भी लोगों के दिलों में खास जगह बना गई. आशा भोसले का करियर बहुत शानदार रहा है. उन्होंने बॉलीवुड, गजल, पॉप और कई भाषाओं में गाने गाए थे. उनके कुछ मशहूर गानों में ‘दम मारो दम’, ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘आओ न गले लग जाओ न’ और ‘ इन आंखों की मस्ती में’ शामिल हैं. उन्हें कई बड़े अवॉर्ड्स भी मिले, जिनमें फिल्मफेयर और नेशनल अवॉर्ड शामिल हैं. कल यानी 13 अप्रैल को शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसकी जानकारी उनके बेटे आनंद भोसले ने दी है.


Leave a Comment