भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 17 मई को राजधानी दिल्ली के अलावा मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई इलाकों में 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. साथ ही उत्तर भारतीय राज्यों में एक बार फिर भयंकर तूफान आ सकते है.
मौसम विभाग ने 17-18 मई को दिल्ली में धूल भरी आंधी और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया है. रात के समय बिजली कड़कने के साथ ही हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है. आज तापमान बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 18 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 21 मई को अधिकतम 41 व न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा.
उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. बांदा में पारा 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. प्रयागराज और झांसी में भी तेज गर्मी पड़ रही है. यहां भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में यूपी का मौसम शुष्क रहने की संभावना है. राजधानी लखनऊ और पास के क्षेत्रों में आज आसमान साफ रहने का अनुमान है.
राजस्थान का मौसम
राजस्थान के अधिकतर इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है. IMD केंद्र जयपुर के मुताबिक 17 मई से राज्य में तापमान एक बार फिर बढ़ेगा. 17-18 मई को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कई जगहों पर तेज आंधी आ सकती है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की बूंदा बांदी भी होने की संभावना है.
बिहार में बारिश और आंधी की चेतावनी
बिहार के गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, भागलपुर, पूर्णिया, मुंगेर, रोहतास, कैमूर, गया, दरभंगा, मधुबनी, भागलपुर, कटिहार और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. पटना में 17-18 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
हिमाचल का मौसम
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, सोलन, कुल्लू, शिमला और चंबा में 17-18 मई को आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. 17 और 18 मई को मनाली में अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव का असर तमिलनाडु में साफ दिखाई देने लगा है. डीप डिप्रेशन के कारण कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. IMD ने आने वाले दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. 18 मई को डिंडीगुल, थेनी, कोयंबटूर और नीलगिरि जिलों में तेज बारिश के आसार हैं.
ये भी पढ़ें