Anupama Spoiler: अनुपमा में हो रहा है हाई वोल्टेज ड्रामा, राही ने गुस्से में तोड़ा मां का कैफे, रिश्ते में आई दरार

रुपाली गांगुली के शो अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में खूब तमाशा देखने को मिल रहा है. शो में अब देखने को मिला कि अनुपमा की वजह से प्रेम का रेस्टोरेंट बंद हो चुका है,जिसकी वजह से वो काफी गुस्से में है. इस वजह से राही और प्रेम के बीच दूरियां भी बढ़ चुकी है.

हालांकि, राही अपने पति को इस मुश्किल दौर में संभालती हुई नजर आईं. लेकिन, अब अनुपमा की वजह से फिर से दोनों के रिश्ते पर असर पड़ रहा है. हालांकि, अब अनुपमा को इन सब बातों की परवाह नहीं है. उसने अनु की रसोई को बंद कर अब डियर जिंदगी के नाम से सावी का कैफे शुरू किया है.

अनुपमा पर फूटा राही का गुस्सा

ये सब देख अनुपमा पर राही भड़क जाती है. राही गुस्से में अनुपमा के कैफे को लकड़ी से तोड़ने लगती है. राही अपनी मां से कहती है,’आपकी अपनी बेटी का घर टूट रहा है. उसकी अपनी जिंदगी बिखर रही है. आपकी वजह से मेरा पति मुझे दूर-दूर रहता है.’ राही को अनुपमा समझाने की कोशिश करती है.’

ये भी पढ़ें:-रणवीर सिंह ने क्यों छोड़ी फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’? असल वजह का अब हुआ खुलासा

अनुपमा कहती है,’ये कैफे किसी को नीचा दिखाने के लिए नहीं खोला गया है.बल्कि किसी की बेटी का सपना पूरा करने के लिए खोला गया है.’ अनुपमा की बातों को सुन राही का गुस्सा और बढ़ जाता है. उसे श्रुति की बातें याद आती हैं कि अनुपमा ने अपने वसूलों और बेटी में बेटी को क्यों नहीं चुना.

राही कहती है,’अपनी बेटी का सपना तोड़कर दूसरों की बेटी का सपना सच कर रही हैं आप. आपकी अपनी बेटी ही आपसे कह रही है कि आप इस दुनिया की सबसे बुरी मां हैं.’ वहीं, श्रुति ये सारा तमाशा देख रही होती है. दूसरी तरह राही की बातों को सुन अनुपमा इमोशनल हो जाती है.उसके बाद अनुपमा और श्रुति की मुलाकात होती है. अनुपमा को श्रुति चैलेंज देते हुए कहती है कि वो राही को उससे दूर कर देगी. अनुपमा कहती है कि ऐसे तूफान बहुत देखे हैं. रोज आते हैं.

ये भी पढ़ें:-TRP Report: वसुधा ने दी अनुपमा को मात, ये रिश्ता का अब भी बुरा हाल, क्योंकि 2 नंबर 1 पर कायम

 

 

Leave a Comment